फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   gudmaar leaf send to other city from chitrakoot

चित्रकूटः बड़े पैमाने पर गुड़मार पत्ती भेजी, अवैध व्यापार की जरूरत

Wed, 24 Jun 2020 08:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
gudmaar leaf send to other city from chitrakoot
फोटो नंबर- 9- मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर रखे गुडमार के पत्तों से भरे प्लास्टिक के बोरे - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट) कस्बे से बड़े पैमाने पर अवैध रूप गुड़मार पत्ती बुक होकर बनारस व कोलकत्ता भेजी जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वन निगम के अधिकारियों की सांठगांठ से यह सब हो रहा है।
विज्ञापन

गुड़मार की पत्ती नियम यह है कि व्यापारियों को इस पत्ती को खरीद कर निगम को बेचना चाहिए लेकिन निगम व व्यापारी आपस में सांठगांठ कर व्यापारी खुद ही अवैध रूप से इसको खरीद कर फर्जी बिल वाउचर लगाकर मानिकपुर रेलवे स्टेशन से बुक करवा रहे हैं।
विज्ञापन

सैकड़ों बोरे गुड़मार की पत्ती आए दिन बड़े महानगरों के लिए भेजी जाती है। इससे निगम को प्रतिवर्ष लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इन्हें बुक करके भेजने के लिए वन विभाग से टी पी लेना अनिवार्य होता है लेकिन यह व्यापारी बिना टी पी के रेलवे से सांठ-गांठ कर बड़े पैमाने पर इस माल को बाहर भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी इस पत्ती को बेचकर दिन प्रतिदिन मालामाल हो रहे हैं। वहीं, संबंधित अधिकारी अनजान बने हुए हैं। इस संबध में डीएलएम एसपी सिंहा ने बताया कि इसकी जानकारी नहीें है। संबधित क्षेत्र के अधिकारियों से पूछताछ कर इसमें रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed