फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   group,music,ramayan mela

सांस्कृति कार्यक्रमों की धूम, चित्रकूट महिमा के गीत पर झूमे दर्शक

Tue, 12 Apr 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
group,music,ramayan mela
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला के तीसरे दिन मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपना हुनर दिखाकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

सरस म्यूजिकल ग्रुप लखनऊ की सरला गुप्ता ने अपनी टीम के साथ भजन, बुंदेलखंडी लोक गीत प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण भावनात्मक भावनाम्रत संघ (इस्कान) की ओर से हरिसंकीर्तन, संगीत और नृत्य का दर्शकों ने आनंद लिया।
मां भगवती लोक गीत पार्टी चित्रकूट व महोबा के लखन लाल यादव ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसमें चित्रकूट की महिमा पर गीत सुनाए गए। माया देवी ग्राम खैरी बिसंडा ने गीत गाया।
विज्ञापन

वृंदावन की मंडली ने अहिल्या उद्धार और श्रीकृष्ण राधा लीला का मंचन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन मेले के महामंत्री डॉ. करुणा शंकर द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के अध्यक्ष राजेश करवरिया, पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया, प्रदुम्न कुमार दुबे राजाबाबू पांडेय, राजेंद्र मोहन त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य शिवमंगल शास्त्री, आशीष पांडेय, मनोज मोहन गर्ग, मो. यूसुफ , प्रिंस करवरिया, कलीमुद्दीन बेग, ज्ञानचंद्र गुप्ता, मो. इम्तियाज, सतेंद्र पांडेय, प्रमोद मिश्रा, मुकेश पांडेय, विकास रैकवार, चंद्रभूषण अवस्थी, सुभाष यादव, राजू आदि का सहयोग रहा।

रामायण मेला भवन में विशालकाय पर्दे, कूलर व पंखे भी लगाए गए हैं। परदों में कई बार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। जिससे आस्थावानों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed