फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Greenery will flourish on the mountains, plants will be planted

खाली पहाड़ों को करें हरा भरा, पर्यावरण संतुलन पर जोर

Sat, 20 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Greenery will flourish on the mountains, plants will be planted
चित्रकूट। शासन के पर्यावरण वन एवं जलवायु विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिले में वन विभाग द्वारा किए गए पौधरोपण का स्थलीय निरीक्षण किया। हवाई पट्टी व देवांगना के अलावा कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। उन्होंने पहाड़ों को और हराभरा बनाने पर जोर दिया। डीएफओ को पहाड़ों पर पौधरोपण कराने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह (आईएएस) ने जिला मुख्यालय में वन विभाग कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएफओ कैलाश प्रकाश के साथ कामदगिरी की परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग पर उन्होंने विधिविधान से पूजन कर कल्पवृक्ष नामक पौधा रोपा।
विज्ञापन

वन विभाग की भूमि पर कब्जे को लेकर उन्होंने कहा कि इस स्थान को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया जाए। ताकि परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण न हो सके और परिक्रमा करने वालों को परेशानी न हो। हाल ही में दिवाली मेले में भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने खोही परिक्रमा मार्ग के पास से पर्वत की ओर वन विभाग की भूमि से वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए स्थान भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि वन विभाग की भूमि को बचाना जरूरी है कुछ स्थानों पर पहले से कब्जा है इसे पहले हटवाना है। इसके बाद वह हवाई पट्टी समेत वन विभाग के प्लांटेशन कराने वाले स्थल देवांगना पहुंचे। पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। आस पास के कई पहाड़ों ंपर कम पेेड़ हैं। ऐसे में इनमें पौधरोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिए कि पहाड़ों पर पौधरोपण कराने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। इस मौके पर एसडीएम आरके दीक्षित और रेंजर नफीस खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed