{"_id":"68d190cdfd0ca4206e09058a","slug":"graduate-election-roll-revision-program-announced-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-121250-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: स्नातक निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: स्नातक निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित
Mon, 22 Sep 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। विधान परिषद के खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 नवंबर 2025 के आधार पर किया जाएगा। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को यह कार्यक्रम घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार 30 सितंबर को सार्वजनिक नोटिस जारी होगा। इसके बाद 15 अक्तूबर को प्रथम प्रकाशन तथा 25 अक्तूबर को द्वितीय प्रकाशन किया जाएगा। फार्म–18 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर तय की गई है।
निर्वाचन नामावलियों की पांडुलिपि तैयार कर मुद्रण का कार्य 20 नवंबर तक पूरा किया जाएगा। 25 नवंबर को आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। दावे व आपत्तियां 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण कर अनुपूरक सूची का प्रकाशन 25 दिसंबर को किया जाएगा। अंतिम नामावली का प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को होगा।