फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Government working to give new opportunities to students: MP

छात्र-छात्राओं को नया अवसर देने का काम कर रही सरकार: सांसद

Tue, 05 Apr 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Government working to give new opportunities to students: MP
मऊ में छात्राओं का स्मार्ट फोन बांटते सांसद आरके सिंह पटेल व विधायक अवनीश चंद्र त्रिपाठी । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को नया अवसर देेने के लिए भी सरकार काम कर रही है। इसके लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही गांवों स्कूल व कालेज खोलने का काम कर रही है। इसके लिए स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। यह बात सांसद आरके पटेल ने सोमवार को कस्बा स्थित महामति प्राणनाथ महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित करते हुए कही। यहां के 701 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे गए।
विज्ञापन

विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि छात्र-छात्राएं आधुनिक संसाधन का उपयोग कर आगे पढे़। यदि कोई समस्या हो तो उन्हें बताएं। वह छात्र-छात्राओं के समस्या के निराकरण के लिए हमेशा आगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि मऊ व मानिकपुर क्षेत्र में अधिक से अधिक स्कूल कालेज खुले, इसके लिए वह प्रयास करेंगे। मऊ व मानिकपुर समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक स्कूल कालेज खुले।
विज्ञापन

इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में महामति प्राणनाथ महाविद्यालय, केदारनाथ जगन्नाथ, महाविद्यालय, शंकर भगवान इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, डा. संतोष चतुर्वेदी, महाविद्यालय के प्रबंधक सुंदर लाल सुमन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 छात्र-छात्राओं को बांटे गए स्मार्ट फोन
चित्रकूट। स्मार्ट फोन का उपयोग पढ़ाई व ज्ञानवर्द्धन के लिए करें, जिससे भविष्य उज्जवल बने। यह बात बरछन स्थित धीरेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित करने के दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कही।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी ने कहा कि फोन के माध्यम से अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। रोजगार आदि में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य नवल किशोर त्रिपाठी, डॉ. संग्राम सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, भरत लाल सिंह, ज्ञान सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, बृज जीवन लाल समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रबंधक हरिमोहन सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में 31 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed