फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Government procurement of millet and jowar will be done directly from farmers, seven purchasing centers decided

Chitrakoot News: किसानों से सीधे होगी बाजरा-ज्वार की सरकारी खरीद, तय हुए सात क्रय केंद्र

Sun, 21 Sep 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 21 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of millet and jowar will be done directly from farmers, seven purchasing centers decided
एक अक्टूबर से जिले में बाजरा-ज्वार की सरकारी खरीद होगी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में किसानों से बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि खरीद प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। इसके लिए जिले में सात क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद केवल उन्हीं किसानों से की जाएगी, जिन्होंने पूर्व में पंजीकरण कराया है। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन तथा मोबाइल एप यूपी किसान मित्र पर सुविधा उपलब्ध है। ओटीपी आधारित प्रणाली से पंजीकरण अनिवार्य है और किसानों को अपना वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन


इस वर्ष बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2775 रुपये प्रति कुंतल, ज्वार (हाइब्रिड) का 3699 रुपये प्रति कुंतल और ज्वार (माल दांडी) का 3749 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। बिक्री की राशि सीधे आधार-लिंक बैंक खाते में पीएफएमएस प्रणाली से भेजी जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायता के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वे जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक स्तर के विपणन निरीक्षक से भी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed