फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Government intimidating Chitrakoot supporters, will knock court

चित्रकूट ः सपाईयों को डरा रही सरकार, अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे

Tue, 15 Sep 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Government intimidating Chitrakoot supporters, will knock court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के प्रकल्प युवजन सभा व लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्षों समेत कुल 37 प्रदर्शनकारियों पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर अब भाजपा सरकार लोगोें की जुबान भी डरा कर बंद कराना चाहती है। सपाई इससे कभी भी डरे नहीं हैं। पूरे प्रदेश के कई स्थानों पर सपाइयों पर लाठीचार्ज की भी कडे़ शब्दों में निंदा कर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता की आवाज बनकर वह सब काम करते रहेंगे।
विज्ञापन

कहा कि कुछ दिन पूर्व भाजपा के मंत्रियों से लेकर पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता एक कार्यक्रम में लॉकडाउन का उल्लघंन कर रहे थे। दो दिन पूर्व मुख्यालय के हाईवे पर ही एक संगठन के 50 से ज्यादा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। ट्रैफिक चौराहे पर सांकेतिक जाम भी लगाने का प्रयास किया। इन सबके खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यह तो कहीं का लोकतंत्र नहीं है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जनता के हित की आवाज उठाकर धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन देते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इस मामले में वह अदालत जाकर न्याय मांगेंगे और जनहित की बात से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed