फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Goodbye Zuma prayers today, complete the preparation

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारी पूरी

Thu, 22 Jun 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 22 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Goodbye Zuma prayers today, complete the preparation
बाजार में सेवई खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फोटो- 22 सीकेटीपी - 5 व 6 परिचय- बाजार में सेवई खरीदते लोग और नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकलते रोजेदार।

 ईद नजदीक आते ही तैयारियां शुरू हो गयी हैं। अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदों एवं  उसके आसपास के इलाके में सफाई कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पेयजल, बिजली आपूर्ति, सफाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रोजेदारों ने ईद मनाने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने थानाध्यक्षाें को निर्देश दिए है कि अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता रखें। ड्यूटी मेें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। हर हाल में शांति सुरक्षा का ध्यान रखें।

इन स्थानों पर होगी नमाज
चित्रकूट।  शहर के जामा मस्जिद के पेश इमाम ने बताया कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज को लेकर लोगों में उत्साह है। सबसे पहले मुख्यालय की जामा मस्जिद में अजान दोपहर साढे 12 बजे और नमाज एक बजे होगी। कजियाना मस्जिद में अजान एक बजे और नमाज डेढ़ बजे होगी। नूरानी मस्जिद में अजान डेढ़ बजे एवं नमाज दो बजे होगी। उटारखाना छोटी मस्जिद में अजान दोपहर 12 बजकर 45 मिनट और एक बजकर 15 मिनट पर नमाज होगी।
विज्ञापन


बाजार में रौनक
चित्रकूट। बाजार में रौनक भी बढ़ गई है। कपडे़ टोपियां, व सेवइयों की बिक्री में तेजी आ गई है, जिसमें अफगानी व तुर्की टोपियों की धूम है। लखनवी कुर्ता पचामा, व पठानी सूट के साथ ही सूरत व मुंबई की साड़ियां बिक रही हैं। बनारसी सेवई की कीमत 140 रुपये जबकि कनपुरिया सेवई की कीमत 60 रुपये प्रति किलो है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed