फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   give massage of education by education

शिक्षा के जरिये दें शांति का संदेश

Fri, 19 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Fri, 19 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
give massage of education by education
शिक्षक बुद्धिजीवी होने के साथ ही श्रमजीवी भी होता है। शिक्षक ऐसी प्रभावी शिक्षा दें, जिससे दुनिया में शांति का संदेश प्रसारित हो। ये बातें कामदगिरि प्रमुख द्वार के पीठाधीश्वर स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज ने विकलांग विवि में चल रहे उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक शिक्षण शिविर और शैक्षिक विचार गोष्ठी के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षकों के सम्मान की जरूरत बताई। कहा कि माता-पिता बच्चे को जन्म देते हैं लेकिन शिक्षक उनका जीवन संवारता है। सभी शिक्षक गुणवत्तापरक शिक्षा देकर अच्छे नागरिकों का निर्माण करें, तभी देश का उत्थान होगा। प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए प्रस्तावित कार्यों को पूरा किया जाएगा। संगठन का लक्ष्य है पूरे देश में  माध्यमिक शिक्षा का एक समान पाठ्यक्रम लागू कराना। सरकार ऐसी शिक्षा लागू करे जो ज्ञानवर्धक होने के साथ ही रोजगारपरक हो।
विज्ञापन


 महामंत्री लवकुश कुमार मिश्र ने इस बात पर नाराजगी जताई कि चार अप्रैल को मुख्यमंत्री से पांच बिंदुओं पर सहमति बनी थी लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया गया। अगर जुलाई तक शासनादेश जारी नहीं किया जाता तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। कार्यक्रम में रामबाबू शास्त्री, राजबहादुर सिंह चंदेल, डा. महेंद्र राय, लल्लू राम शुक्ल, घनश्याम दत्त मिश्र, ओमदत्त सिंह, प्रेमचंद्र सिंह, मनोज पांडे, बाबूलाल अहिरवार, रामजी राही, इंद्रजीत सिंह, शंकर यादव समेत कई जिलों के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि उनका संगठन शिक्षकों के हित के लिए संकल्पबद्ध है। तीन स्तरीय मांगों पर सुनवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed