फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   gittee lada prashikshit baik se bhida, do yuvak ghaayal

गिट्टी लदा ट्रेलर बाइक से भिड़ा, दो युवक घायल

Thu, 09 Jul 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
gittee lada prashikshit baik se bhida, do yuvak ghaayal
चित्रकूट। शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुराने बाजार के मंदाकिनी पुल पर गुरुवार शाम गिट्टी लदा ट्रेलर बाइक से भिड़ गया। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद खड़े ट्रेलर और युवकों के पड़े रहने से आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर की एसडीएम कालोनी निवासी धर्मेंद्र पुत्र छोटे लाल व सतीश पुत्र कल्लू बेड़ी पुलिया स्थित बाइक एजेंसी से घर लौट रहे थे। मंदाकिनी पुल पर गिट्टी से लदा ट्रेलर बाइक से भिड़ गया। धर्मेंद्र और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुल के ऊपर ट्रेलर फंसने से आधे घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। क्रेन से ट्रेलर हटाने के बाद यातायात बहाल हुआ। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। इससे सिर में चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed