फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   girl body found on Yamuna shore, fear of murder

युवती का शव यमुना किनारे मिला, हत्या की आशंका

Thu, 20 Apr 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 20 Apr 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
girl body found on Yamuna shore, fear of murder
मृतका प्रेमा रैकवार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घर से निकली युवती का शव 24 घंटे बाद यमुना नदी किनारे मिला।  परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।   थाना क्षेत्र के कस्बे मेन रोड वार्ड नंबर आठ की निवासी रूकमणि देवी रैकवार की 21 वर्षीय पुत्री प्रेमा बुधवार की दोपहर को घर से बिना कुछ बताए निकली थी।
विज्ञापन


युवती के दादा बिहारी लाल ने बताया कि बुधवार की शाम तक उसके घर न लौटने उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने गुरुवार की सुबह थाने में तहरीर दी। शाम को यमुना नदी के बाबा घाट से एक युवक ने पुलिस को फोन कर किसी युवती का शव पड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस मृतक की शिनाख्त प्रेमा देवी के रूप में की। मृतका के दादा ने आरोप लगाया कि किसी ने युवती की हत्या की है।  थानाध्यक्ष हवलदार सिंह ने बताया  कि युवती के शरीर पर कोई चोट या घाव के निशान नहीं मिले है। मृतका के पिता गणेश रैकवार की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। वह अकेली पुत्री थी। दो छोटे भाई वीरेंद्र व रवि हैं। मृतका मां के साथ मिलकर मजदूरी कर परिवार चलाने में मदद करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed