{"_id":"60ba64238ebc3e1f58272201","slug":"gharo-me-tala-band-ker-bhage-afsar-chitrakutt-news-knp6322432162","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में ताला बंद कर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में ताला बंद कर भागे आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओराममसी गांव किनारे बागे नदी से अवैध बालू खनन करने और पुलिस टीम पर हमला करने के मुख्य आरोपियों की तलाश तेजी से जारी है। शुक्रवार को पहाड़ी पुलिस टीम ने कमासिन थाना पुलिस टीम की मदद से कई नामजद के घरों में पहुंची लेकिन उनके घरों में ताला लटका मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी समेत परिजन घरों में ताला बंद कर अज्ञात स्थान पर चले गये हैं। इसके अलावा पुलिस टीम ने ओरा ममसी गांव समेत आस पास के क्षेत्र में भी छापा मारा है लेकिन मुख्य आरोपी फरार हैं।
गौरतलब है कि दो जून की सुबह ओराममसी गांव के बागे नदी किनारे अवैध बालू खनन व ढुलान की ग्रामीणों की सूचना पर नोटिस तामीला कराने गये तीन पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर आरोपियों ने हमला कर दिया था। जिसमें तीन सिपाही व तीन ग्रामीण घायल हुए थे। इस मामले में 40 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पहाड़ी पुलिस ने 9 आरोपियों को जेल भी भेजा है। थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कई जगह छापेमारी की गई लेकिन कई आरोपी घरों में ताला बंद कर भाग गये हैं।