फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ghar me padhe nawaaz

सभी धर्मगुरुओं के साथ करें बैठक रमजान में घर पर अदा करें नमाज

Mon, 20 Apr 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
ghar me padhe nawaaz
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने कहा कि 23 अप्रैल से शुरू होने वाले रमजान के मद्देनजर एसडीएम व सीओ अपने-अपने क्षेत्र में धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर लें। साथ ही धर्मगुरुओं से अपील जारी कराएं कि लोग घर पर ही नमाज अदा करें। किसी को मस्जिदों पर जाने की जरूरत नहीं है। डीएम ने कहा कि 21 अप्रैल को रोजगार दिवस होगा। इसमें लोग अपने जॉबकार्ड बनवा लें।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि 3 मई तक पूरी तरह लॉकडाउन लागू रहेगा। जिले की सीमाओं सील रखा जाए। ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति जिले में प्रवेश न सके। दुकानों पर पांच से ज्यादा व्यक्तियों को न खड़े होने दिया जाए। सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए। डीएम ने कहा कि एडीएम व एसडीएम से कहा कि शेल्टर होम से छोड़े गए लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। होम डिलीवरी, सामुदायिक किचन के कार्य चलते रहे। सीएमओ से कहा कि फल, सब्जी विक्रेताओं की भी स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। नगर पालिका परिषद कर्वी के ईओ से कहा कि रामघाट परिक्रमा मार्ग के साधु-संतों को खाने की व्यवस्था जारी रखें। खंड विकास अधिकारियों से कहा कि रिबोर कराए गए हैंडपंपों की रिपोर्ट दें। बैठक में सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार, एडीएम जीपी सिंह, एएसपी बलवंत चौधरी व सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन

25 क्विंटल भूसा देने वाले होंगे सम्मानित
चित्रकूट। डीएम ने किसानों से कहा है कि अपने गांव की गोशालाओं को 25 क्विंटल भूसा दान करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने किसानों से भूसा दान करने अपील की। डीएम ने कहा कि पेयजल योजनाएं चलती रहेंगी। अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि फाल्ट होने पर उसे तत्काल ठीक कराएं। साथ ही पोस्ट मास्टरों से कहा कि वे लगातार लोगों के घरों में पैसा का वितरण कराएं। डॉक्टरों से कहा कि सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक टेली मेडिसिन के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed