फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ghar baithe mil rahi janch report

चित्रकूटः कोरोना संक्रमितों को घर बैठे मिल रही जांच रिपोर्ट

Fri, 25 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
ghar baithe mil rahi janch report
चित्रकूट। कोरोना जांच की रिपोर्ट पाने के लिए कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर या अस्पताल जाने की भागदौड़ खत्म हो गई। जांच रिपोर्ट मोबाइल में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) डालकर देखी जा सकती है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा ‘लैब रिपोर्ट’ नाम से लिंक तैयार किया गया है। रिपोर्ट के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि कोविड -19 की जांच रिपोर्ट के लिए लोग कई दिनों तक परेशान रहते थे। अब जांच की रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति के मोबाइल स्क्रीन पर ही आने से इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बताया की सैंपल देने वाला व्यक्ति अपनी रिपोर्ट घर बैठे मोबाइल में देख सकेंगे। रिपोर्ट को आसानी से सुरक्षित या प्रिंट कराया जा सकता है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से किसी के हस्ताक्षर या मुहर की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि पहले कोरोना की रिपोर्ट के लिए तीन से चार दिन तक इंतजार करना पड़ता था। अब इस सुविधा से लोगों को इसका सीधा लाभ होगा। रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा। सैंपलिंग के दौरान लोगों से मोबाइल नंबर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर को व्यक्ति के सैंपल के साथ दर्ज कर दिया जाता है। टेस्ट करवाने वाले व्यक्ति को दिए गए लिंक पर क्लिक करके सैंपल कलेक्शन की तारीख व मोबाइल नंबर की एंट्री करनी होगी। वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सैंपल के साथ दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ही आएगा।

ओटीपी डालते ही संबंधित व्यक्ति की रिपोर्ट मोबाइल की स्क्रीन पर दिखने लगेगी। जिले में कोरोना संक्त्रस्मितों की कुल संख्या 1207 है। जिनमें 991 स्वस्थ्य हुए हैं। 209 का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed