फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ganja in three bags found in e-rickshaw

ई रिक्शा में मिला तीन झोले में गांजा

Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ganja in three bags found in e-rickshaw
ई रिक्शा में मिला तीन झोले में गांजा
विज्ञापन

चित्रकूट। शहर में यातायात प्रभारी ने वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति को लगभग बीस किलो गांजा समेत दबोच लिया। बुधवार को कर्वी के ट्रैफिक चौराहे में यातायात उप निरीक्षक योगेश कुमार यादव वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक ई रिक्शा में संदिग्ध हालात में युवक को देखकर रोककर जांच पड़ताल की।

युवक के पास तीन बैग में लगभग बीस किलो गांजा बरामद हुआ। बताया गया कि पकड़ा गया युवक छत्तीसगढ़ के रायपुर से यह गांजा ट्रेन से लेकर आया था और रेलवे स्टेशन से ई रिक्शा पर बैठकर अपने रिश्तेदार को देने जा रहा था। इस दौरान चौराहे में उसे दबोच लिया गया। कर्वी कोतवाली की पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य गांजा कारोबारियों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed