{"_id":"68c5c38e4a920c12b5052315","slug":"gangster-shot-in-leg-in-encounter-arrested-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-120808-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
Sun, 14 Sep 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-6- परिचय- घायलावस्था में गैंगस्टर राजेंद्र यादव। संवाद
चित्रकूट/पहाड़ी। गैंगस्टर की तलाश में पुलिस व एसओजी टीम शुक्रवार की सुबह पहाड़ी के बक्टा के पास पहुंची तो मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर के दाहिने पैर में गोली लगी। इससे वह वहीं गिर पड़ा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से चार हजार रुपये, तमंचा व तीन कारतूस मिले हैं। पुलिस की ओर से चार व बदमाश की ओर से एक राउंड गोली चली। बदमाश की गोली पहाड़ी थानाध्यक्ष की गाड़ी के साइड शीशे के पास लगी, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
घायल बदमाश ने दो दिन पहले अपने साथी के साथ मिलकर पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव के पास लूट की घटना की थी। पुलिस ने उसके साथी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी की सूचना पर पहाड़ी, राजापुर, कर्वी कोतवाली व एसओजी टीम ने बक्टा बुजुर्ग गांव के बाहर बदमाश की मौजूदगी पर घेराबंदी शुरु की। रात लगभग तीन बजे पुलिस बदमाश ने पुलिस की गाड़ी पर फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई जो बदमाश के दाहिने पैर में लगी। पकड़े जाने के बाद उसने अपना नाम पता बांदा जिले के कमासिन थाना व कस्बा निवासी राजेंद्र यादव बताया। पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया। वहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए गैंगस्टर राजेंद्र ने अपने साथी अपने ही गांव के राहुल यादव के साथ मिलकर राहगीर अशोह निवासी रामचरन का मोबाइल गुरुवार को लूटा था। जानकारी होने पर पुलिस ने राहुल को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसके पास से लूट का मोबाइल व बाइक बरामद कर लिया था। इस दौरान गैंगस्टर राजेंद्र फरार हो गया था।
विज्ञापन
गैंगस्टर राजेंद्र के खिलाफ जनपद के अलावा बांदा जिले के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर, लूट, एनडीपीएस एक्ट, तमंचा सहित नौ मुकदमा दर्ज हैं। इसके साथी राहुल पर लूट के दो मामले दर्ज हैं।