फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ganga Yamuna Eleven won the final

Chitrakoot News: गंगा यमुना इलेवन ने जीता फाइनल

Mon, 25 May 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 25 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ganga Yamuna Eleven won the final
खोही (चित्रकूट)। सदगुरु प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का रविवार रात समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में गंगा यमुना इलेवन ने कंस्ट्रक्शन सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन




श्रीराम महायज्ञ स्मृति खेल परिसर में आयोजित इस लीग में एक महीने तक 17 टीमों ने हिस्सा लिया। कंस्ट्रक्शन सुपर किंग्स ने 120 रन का लक्ष्य रखा, जिसे गंगा यमुना इलेवन ने 14 ओवर में हासिल कर जीत दर्ज की। ओफ्थाल्मिक लीजेंड्स के अभिलाष पयासी को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। समीर सिंह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और रवि विश्वकर्मा सर्वश्रेष्ठ फील्डर रहे। महिला वर्ग में अंशिका पाण्डेय वुमेन ऑफ द सीरीज बनीं। तुलसी मोदनवाल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व फील्डर तथा रिया जायसवाल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु आलोक चौबे ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर सदगुरु ट्रस्ट के ट्रस्टी ईलेश जैन और शिक्षा समिति की अध्यक्षा उषा जैन उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed