फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   galti bardast nahi

निर्वाचन में किसी प्रकार गलती नहीं क्षम्य

Fri, 09 Apr 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
galti bardast nahi
चित्रकूट। पंचायत सामान्य निर्वाचन पारदर्शी ढंग से कराने को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय को राज्य निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन की जानकारी दी।
विज्ञापन

चित्रकूट इंटर कालेज में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को पता होना चाहिए कि कैसे, कब और क्या करना है। मतदान कार्मिकों के बीच कार्यों का समुचित विभाजन करें। ताकि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो। सावधानी से मतपेटियों को खोलना, बंद करना व सील लगाना सीखें। जिससे मतदान के दिन कोई समस्या नहीं होना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में 15 तथा द्वितीय पाली में 16 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के खिलाफ निर्वाचन आयोग से जारी सुसंगत धाराओं पर कार्रवाई कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर सीडीओ अमित आसेरी, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा सहित मास्टर ट्रेनर्स, मतदान कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

मतदान कर्मियों का 13-14 को होगा स्वास्थ्य परीक्षण
चित्रकूट।
सीडीओ अमित आसेरी ने बताया कि पंचायत सामान्य निर्वाचन में लगाए गए कतिपय मतदान कार्मिकों जो बीमारी के कारण निर्वाचन ड्यूटी करने में अस्मर्थ हैं उनके स्वास्थ्य परीक्षण को मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। 13 व 14 अप्रैल को पूर्वान्ह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विकास भवन में मतदान कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों जिनकी ड्यूटी मतदान कार्मिक के रूप में लगी है वह अवकाश संबंधी प्रार्थना पत्र प्राप्त कर अपनी सुस्पष्ट आख्या जिला समाज कल्याण अधिकारी को 11 अप्रैल की सांय 5 बजे तक उपलब्ध कराएं। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा उक्त निर्धारित तिथियों में कार्मिकों के स्वास्थ्य परीक्षण को मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed