फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Galla trade remained closed in protest against mandi fee

मंडी शुल्क के विरोध में बंद रहा गल्ला व्यापार

Fri, 07 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Galla trade remained closed in protest against mandi fee
मंडी शुल्क बढ़ाये जाने के विरोध में गल्ला व्यापारियों ने दुकानें बंद रख विरोध जताया- शहर के गल्ला - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय आवाहन पर गल्ला व्यापार समिति कर्वी सहित जनपद का गल्ला व्यापार पूरी तरह से बंद कर व्यापारियों ने मंडी शुल्क का विरोध जताया। बारिश के चलते वैसे भी व्यापार शुक्रवार को पूरी तरह प्रभावित रहा इसके बावजूद गल्ला मंडी में कई किसान अपना अनाज बेचने पहुंचे लेकिन गल्ला व्यापारियों ने हड़ताल जारी रखी। व्यापारियों की इस हड़ताल से मंडी समिति को दस लाख रुपये राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बंदी को सफल बनाने के लिए गल्ला व्यापार समिति के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री गुलाब गुप्ता, समिति के संरक्षक शिवमंगल सिंह सहित पदाधिकारियों ने गल्ला व्यापारियों से व्यापार बंद रखने को कहा। गल्ला मंडी पहुंचे व्यापारियों ने दुकानें बंद रख बढ़ाए गए मंडी शुल्क का विरोध जताया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी, राहुल गुप्ता, धर्मचंद्र, पंकज अग्रवाल, गोलू गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed