{"_id":"695abb0230ad9e7ec305a3a8","slug":"friends-returning-from-tea-attacked-fir-lodged-against-five-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-125264-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चाय पीकर आ रहे दोस्तों पर हमला, पांच के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चाय पीकर आ रहे दोस्तों पर हमला, पांच के खिलाफ प्राथमिकी
Mon, 05 Jan 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर कस्बे में दो युवकों का पांच युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि चाय पीकर आ रहे दोस्तों को युवकों ने गाली दी। विरोध करने पर पीटकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुसिल ने पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोग्यधाम चित्रकूट निवासी शंकर शिवहरे ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को अपने दोस्त अनुज के साथ सीतापुर कस्बे में एक कैफे से चाय पीकर आ रहा था। जैसे ही यूपी एमपी बार्डर पर पहुंचा तो जानकीकुंड निवासी यश ठाकुर, रामघाट निवासी हिमांशु गुप्ता,नयागांव निवासी गोपाल भदौरिया व दो अज्ञात युवक आए और गाली देने लगे। सभी शराब के नशे में थे। विरोध करने पर पांचों ने उन्हें पीटना शुरु कर दिया। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि इस मामले में सभी पांच आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।