{"_id":"6116ad7f8ebc3edfbc032ced","slug":"freedom-sought-to-sell-herbs-in-the-open-market-chitrakoot-news-knp6460953106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघुवनोंपज व जड़ीबूटी खुले बाजार में बेंचे जाने की आदिवासीयों ने मांगी आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघुवनोंपज व जड़ीबूटी खुले बाजार में बेंचे जाने की आदिवासीयों ने मांगी आजादी
कल्याण केंद्र मानिकपुर में हमारे जगदेवराम पुस्तक का विमोचन करते जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, ?
- फोटो : CHITRAKOOT
Link Copied
मानिकपुर (चित्रकूट)। स्थानीय कल्याण केंद्र में शुक्रवार को हमारे जगदेव राम के जीवनवृत्त पर आधारित पुस्तिका का प्रयागराज के कोरांव विधायक राजमणि समेत अन्य पदाधिकारियों ने विमोचन किया। इस दौरान लघुवनोपज व जड़ी बूटी को खुले बाजार में बेचे जाने की स्वतंत्रता को लेकर कोल आदिवासियों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। प्रयागराज के कोरांव विधानसभा से विधायक राजमणि कोल को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
वनवासी कल्याण केंद्र में आयोजित हमारे जगदेव राम के जीवनवृत्त पर लिखी पुस्तिका के विमोचन के दौरान संजय कुमार ने मंच से जोर देकर लघुवन उपज प्रकरण को उठाया। कहाकि किसान देश के किसी भी कोने में खुले बाजार व मंडियों में अपना अनाज बेंच सकते है तो फिर कोल आदिवासियों को अपना उपज वन निगम क्रय केंद्रों में बेचे जाने को बाध्य क्यों किया जा रहा हैं। इन्हें भी इनका हक व आजादी मिलनी चाहिए। वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के अध्यक्ष शिवपूजन कोल ने कहा कि दो दशक से कोल आदिवासी समाज लघुवनोपज पर अपना हक पाने के लिए संघर्ष कर रहा हैं। बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा पूर्व में कई पत्र प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल व उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा गया हैं। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्र, अध्यक्ष नगर पंचायत विनोद द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य शिव औतार त्रिपाठी, जगदीश गौतम, सत्येंद्र मिश्रा, जितेंद्र मोहन शुक्ला, सूरजदीन, विनय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।