{"_id":"600322868ebc3e34015bbad6","slug":"four-vicious-gangs-of-robbery-and-extortion-gang-caught-chitrakutt-news-knp606368228","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और टप्पेबाजी गैंग के चार शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और टप्पेबाजी गैंग के चार शातिर दबोचे
विज्ञापन
सदर कोतवाली में पुलिस के साथ मौजूद पकड़े गए टप्पेबाज।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कोतवाली पुलिस ने लूट और टप्पेबाजी गैंग के चार शातिरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शातिरों के पास से अवैध असलहे और सवा लाख रुपये बरामद किए हैं, चारों गोंडा जिले के निवासी हैं। शातिर बैंक से रुपये निकालने वालों को अपना शिकार बनाते थे।
एसपी अंकित मित्तल ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी को लूट और टप्पेबाजी करने वाले शातिरों के बारे में सूचना मिली थी। टप्पेबाजों की तलाश में प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ शुक्रवार रात को करीब एक बजकर 45 मिनट पर अमानपुर बेड़ी पुलिया के पास पहुंचे, तभी वहां पर मौजूद शातिरों पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को धर दबोचा।
पकड़े गए शातिरों ने अपने नाम संतेलाल बरवार पुत्र रामनरेश निवासी बल्दू पुरवा बनगाई थाना धनेपुर जिला गोंडा, ओमप्रकाश वर्मा पुत्र निबरे उर्फ रामतेज निवासी बल्दू पुरवा, फूलचंद्र उर्फ किल्लू वर्मा पुत्र निबरे उर्फ रामतेज निवासी बल्दू पुरवा, विनोद कुमार वर्मा पुत्र धिरऊ निवासी छजवा थाना मोतीगंज जिला गोंडा बताए।
विज्ञापन
चारों ने पूछताछ में लूट और टप्पेबाजी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इनके पास से सवा लाख रुपये, दो तमंचे और दो बाइकें बरामद हुईं हैं। पुलिस टीम में एसआई आनंद कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी शिवरामपुर अजीत प्रताप सिंह, एसआई अरविंद कुमार मौर्य, अजय कुमार यादव, अमित कुमार चौहान, शिवकुमार यादव, मुख्य आरक्षी शिवनरेश, आरक्षी सर्वेश मौर्य व नंदलाल रहे।