{"_id":"61228ea78ebc3ec6342ebb50","slug":"four-sisters-drowned-in-the-pond-one-died-chitrakoot-news-knp6476428117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबी चार बहनें, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबी चार बहनें, एक की मौत
विज्ञापन
Four sisters drowned in the pond, one died
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/खोही। सदर कोतवाली के ग्राम बिहारा में सुबह कजलियां विसर्जन के दौरान एक परिवार की चार बहनें पैर फिसलने से तालाब में गिर गई। चीख पुकार सुन मौजूद ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर तीन बहनों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि चौथी बालिका की डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक छा गया।
गांव के राजमिस्त्री सुनील साहू की बेटी मानवी उर्फ मन्नू (8) अपनी बहन जानवी उर्फ जन्नू के अलावा रोशनी पुत्री जगदीश साहू व प्रीति पुत्री मोतीलाल रविवार की सुबह अपने घर से हाथ में कजलियां लेकर विसर्जन को तालाब गई थी। रोशनी व प्रीति ने बताया कि जब सभी विसर्जन करने को तालाब में घुटने के बराबर पानी तक उतरे तो पैर फिसलने से मन्नू व जन्नू तालाब में गिरकर डूबने लगी। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह भी फिसलकर पानी में जा गिरीं। इसी बीच लड़कियों के चिल्लाने कई ग्रामीण तत्काल पहुंचे और बाहर निकालने का काम शुरू किया। कुछ ग्रामीण तैरना नहीं जानते थे जिससे वह रस्सी लेकर किनारे खडे़ हुए और गांव के जितेंद्र कुमार मिश्रा ने पानी में कूदकर ग्रामीणों के सहयोग से मशक्कत कर तीन बालिकाओं को बाहर निकाला। जबकि मन्नू लगभग आधे घंटे बाद मिली। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रक्षाबंधन के दिन गांव में इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है। मृतका मन्नू देवी के घर में पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। एक साथ गई चारों बालिकाएं एक परिवार की हैं और सभी का आपस में बहन का रिश्ता है। इस परिवार में रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया गया। मृतका मन्नू देवी दो बहन एक भाई थे। उसके पिता राजमिस्त्री हैं।
विज्ञापन
20 दिन पूर्व हुआ था भाई
चित्रकूट। मृतका मानवी उर्फ मन्नू को 20 दिन पूर्व ही एक भाई मिला था। इसे लेकर पूरे परिवार में बेहद खुशी का माहौल था कि रक्षाबंधन के दिन अपने नवजात भाई की कलाई में सभी अच्छी अच्छी राखियां बांधेगी लेकिन इसी दिन उनकी खुशियों को ग्रहण लग गया।

Four sisters drowned in the pond, one died- फोटो : CHITRAKOOT