फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four miscreants of bike thief gang caught

Chitrakoot News: बाइक चोर गैंग के चार बदमाश दबोचे

Fri, 26 Apr 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants of bike thief gang caught
चित्रकूट। बाइक चोर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पकड़े गए चार चोरों के कब्जे से 14 बाइकें, चार तमंचा, आठ कारतूस और आठ मोबाइल बरामद हुए हैं। गैंग के कई अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाश चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज और कौशांबी से रेकी कर बाइक चोरी करते थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजापुर थाना पुलिस व एसओजी सर्विलांस टीम ने चार अंतरराज्जीय चोरों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। बताया कि हालही में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई चांदी की लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को दबोचा है। उसी दौरान पता चला कि राजापुर कस्बे में कुछ शातिर नजर आए हैं। इस पर पुलिस टीम कस्बा स्थित पशु बाजार से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम, पता मर्का बांदा निवासी अंकित सिंह, छीबों राजापुर निवासी बउवा सिंह उर्फ सत्यांशू सिंह, लोधौरा बरेठी चित्रकूट निवासी उत्तम कुमार बताया। इनके कब्जे से एक बाइक, तीन तमंचे, पांच कारतूस, सात मोबाइल बरामद हुए। जिसमें एक मोबाइल व सात सौ रुपए लूट के थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि छीबो गांव के नवनीत की देखरेख में पशु मेले के टिनशेड के नीचे चोरी की बाइकें रखी है। जहां पुलिस टीम ने पहुंचकर नवनीत को तमंचा, कारतूस व मोबाइल के साथ पकड़ लिया। वहीं से एक पॉलिथीन से ढंककर रखीं चोरी की 13 बाइकें बरामद की है। एसपी ने बताया कि छह बाइकों की चोरी की जगह पहचान कर ली गई है जो राजापुर, मऊ, कर्वी, कौशांबी आदि स्थानों से चुराई गई हैं। अन्य बाइकों की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि कबाड़ी से सौदा न होने के चलते बाइकें खड़ीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए चारों चोरों के खिलाफ बांदा, प्रयागराज, चित्रकूट के विभिन्न थानों में चोरी लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed