{"_id":"69da8690ac302cbcc10d290e","slug":"four-members-of-a-gang-involved-in-temple-thefts-arrested-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-129609-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार
Sat, 11 Apr 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिरों और एक सुनार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से सात किलो 318 ग्राम चांदी और 65,700 रुपये बरामद किए हैं। बरामद चांदी की 14 सिल्लियों के रूप में है साथ ही हनुमान की गदा, आरती की थाली और चोरी में इस्तेमाल की गई एक बाइक भी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सूचना पर शुक्रवार रात सीतापुर सड़क स्थित बंदरकोल चौकी के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली और गल्ला मंडी कर्वी से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसओजी व कोतवाली कर्वी पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।
गिरफ्तार आरोपियों में चित्रकूट के विजय कुमार शुक्ला, बिजनौर के बाबरशाह, कौशांबी के मोहनलाल पटेल और फतेहपुर के कामता प्रसाद मौर्य शामिल हैं। कामता प्रसाद मौर्य चोरी के गहनों को गलाकर चांदी की सिल्लियों में बदलता था। आरोपियों ने जनवरी 2026 से चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर और मध्य प्रदेश के सतना समेत कई जिलों के मंदिरों में चोरी की वारदातें कबूली हैं।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी विजय शुक्ला के खिलाफ हत्या, डकैती और मंदिर चोरी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह राजापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बताया कि चोर कुत्तों से बचने के लिए कुचला नामक जहरीला पदार्थ मिठाई में मिलाकर खिला देते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही अन्य जिलों की पुलिस को भी जानकारी दी है।