{"_id":"5e024be28ebc3e87b84de0a8","slug":"four-lakh-devotees-will-gather-at-amavasya-fair-tomorrow-chitrakutt-news-knp5342141113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमावस्या मेले में कल जुटेंगे चार लाख श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमावस्या मेले में कल जुटेंगे चार लाख श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने 26 दिसंबर को पौष मास की अमावस्या मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये कि लगभग 3 से 4 लाख तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है। मेला क्षेत्र का तीन जोन व 12 सेक्टर में बांटा गया है। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि मेला को सम्पन्न कराने के लिये जोनल मजिस्ट्रेट, रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं। रामघाट पर मंदाकिनी नदी के पानी को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से रामघाट व आसपास दुकानदारों द्वारा शैंपू, साबुन, तेल, पॉलीथिन की बिक्त्रस्ी व प्रयोग की रोकथाम के लिये भी अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब तक प्रति स्थानी नही आ जाते हैं तब तक ड्यूटी स्थल न छोडे़ं। जलेबी वाली गली में अतिक्त्रस्मण न हो। अधिशासी अभियंता विद्युत टीम लगाकर जांच करायें। एक्सईएन सिंचाई निर्माण खंड मंदाकिनी नदी में बैरीकेटिंग अवश्य करा दें। कहा कि अमावस्या के दौरान ट्रेन व बसें चलेंगी। किसी भी दशा में यात्री उनके ऊपर न बैठने पायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, उप जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।