फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four including a teenager died due to fever and stomach ache

Chitrakoot News: बुखार और पेट दर्द से किशोरी समेत चार की मौत

Thu, 26 Oct 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four including a teenager died due to fever and stomach ache
चित्रकूट। बुखार व पेटदर्द से किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बुखार, जुकाम, खांसी और उल्टी दस्त से पीड़ित 12 मरीज भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

बांदा के कमासिन निवासी राजू की 14 वर्षीय पुत्री शंखी को बुखार व पेट दर्द के चलते नाना इंद्रपाल ने बुधवार की सुबह भर्ती कराया। भरतकूप क्षेत्र के भैसौंधा निवासी परदेशी (70), मऊ थाना क्षेत्र के बरिया रामनगर निवासी गनपत (65) व कर्वी के भैरों पागा निवासी गुड़िया (55) को परिजनों ने बुखार व पेट दर्द के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों सभी को मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शवों को अपने घर ले गए।

उधर, राजापुर थाना क्षेत्र के पियरिया माफी निवासी रघुवंश का तीन माह का पुत्र छोटू, अशोह निवासी शांतनु सिंह (40), कैलहा निवासी अमित की चार माह की बेटी नंदिनी, कर्का पड़रिया निवासी पैसुनिया (22), अगरहुंडा निवासी पन्नालाल के तीन वर्षीय पुत्र देवांश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा पहरा निवासी अभिलाषा (34), पथरा नया गांव निवासी पुनिया (42), नांदी तौरा निवासी विजय लक्ष्मी (36), मानिकपुर निवासी संतोष की 17 वर्षीय पुत्री सोनम, चकला राजरानी निवासी कमलेश (22), ममसी बुजुर्ग निवासी लवलेश (32) व कोलगदहिया निवासी रामप्रसाद (30) को बुखार, पेट दर्द, जुकाम, खांसी, बुखार व उल्टी दस्त के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed