फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four dams will be constructed at a cost of Rs. 3.5 crore, Rs. 75 lakh released

Chitrakoot News: साढ़े तीन करोड़ से होगा चार बंधियों का निर्माण, 75 लाख जारी

Thu, 05 Mar 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 05 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four dams will be constructed at a cost of Rs. 3.5 crore, Rs. 75 lakh released

विज्ञापन
चित्रकूट। तहसील राजापुर में तीन व मऊ क्षेत्र में एक बंधी का निर्माण करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके लिए 75 लाख रुपये जारी भी हो चुके हैं। बंधियों के निर्माण होने से सिंचाई की समस्या दूर होगी। जलस्तर में भी सुधार होगा।

राजापुर क्षेत्र के गड़ौली में नंबर एक व दो बंधी की हालत जर्जर है। इससे किसानों को सिंचाई की समस्या बनी रहती है। इसी प्रकार सुरसेन की भी बंधी का भी वही हाल है। बंधी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता है। कभी कभार तो फसलें भी सूख जाती हैं। इससे किसानों का काफी नुकसान हो जाता है। इसी प्रकार मऊ तहसील क्षेत्र में भी एक बंधी का निर्माण कराया जाएगा। जो अभी खराब पड़ी है। किसान कई साल से बंधियों की मरम्मत के लिए मांग कर रहे थे। इस पर लघु सिंचाई विभाग ने बंधियों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने मंजूरी देते हुए मरम्मत के लिए पहली किश्त में 75 लाख रुपये जारी किए हैं। अब ई-टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराकर मरम्मत का काम शुरु कराया जाएगा। लघु सिंचाई के अधिशाषी अभियंता एसके प्रसाद ने बताया कि बंधियों के लिए बजट जारी हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed