{"_id":"5f8ddb4f8ebc3e9baa35ba7f","slug":"four-arrested-for-gang-rape-of-a-woman-chitrakutt-news-knp5894848175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: महिला से सामूहिक दुष्कर्म में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: महिला से सामूहिक दुष्कर्म में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद सदर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर चार आरोपियों को पकड़ लिया है और एक की तलाश की जा रही है।
रविवार को सदर कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने बताया कि रामनगर निवासी राजेश साहू व बरूई निवासी चिमन पटेल की उसके गांव में आवाजाही थी। 28 सितंबर को दोनों युवक उसे गांव से मुख्यालय लेकर आए और कसहाई रोड निवासी रिश्तेदार रेवतीरमण के घर ले गए। वहां पर आरोपियों ने महिला को दिन तक रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद दोनों युवक महिला को प्रयागराज ले गए और एक सहयोगी के घर में रखा। वहां भी दोनों ने दुष्कर्म किया और महिला को छोड़कर भाग आए। महिला ने बताया कि किसी तरह वह प्रयागराज से भागकर मुख्यालय पहुंची।
विज्ञापन
कोतवाल अरुण पाठक ने बताया कि चिमन व राजेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और रेवतीरमण व उसकी पत्नी विद्या व एक अन्य पर आरोपियों का सहयोग करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों में चार को पकड़ लिया गया है जबकि एक की तलाश की जा रही है।