Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four accused acquitted in theft and assault case

Chitrakoot News: चोरी और मारपीट के मामले में चार आरोपी बरी

Fri, 26 Jun 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Four accused acquitted in theft and assault case
चोरी और मारपीट के मामले में चार आरोपी बरी
विज्ञापन

चित्रकूट। 14 वर्ष पुराने चोरी और मारपीट के मामले में अदालत ने पिता, पुत्र, बहू समेत चार आरोपियों को बरी कर दिया। यह फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अभिनव कुमार दुबे ने सुनाया। इन पर लगे आरोपों में सबूत पर्याप्त नहीं पाए गए। अगरहुडा निवासी वादी पद्म पंडित 4 अप्रैल 2012 को गांव के रामचंद्र, संतू, संगीता और रामनिहार पर मारपीट व चोरी का आरोप लगाया था। विवेचक ने जांच कर 15 अगस्त 2012 को न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किए थे। अभियोजन पक्ष अदालत में आरोपियों की घटनास्थल पर मौजूदगी साबित नहीं कर सका। न्यायालय ने चारों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। (संवाद)

------------
तीन आरोपियों को 20 हजार रुपये के बंधपत्र पर जमानत
चित्रकूट। न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम सृष्टि शुक्ला ने आरोपी दिनेश उर्फ कल्लू, रोहित और फूल कुमारी को जमानत दे दी है। प्रत्येक अभियुक्त को 20 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि की एक जमानत दाखिल करने पर रिहा किया जाएगा। वर्ष 2025 में मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में रैपुरा थाना में पुलिस ने आरोपी दिनेश उर्फ कल्लू रोहित व फूल कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अदालत ने पाया कि आरोप-पत्र दाखिल हो चुका है और अपराध सात वर्ष से अधिक कारावास से दंडनीय नहीं हैं। अदालत ने आरोपियों की जमानत स्वीकार कर ली। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed