फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Found procurement center closed, paddy kept in open

बंद मिला खरीद केंद्र, खुले में रखा धान

Sat, 14 Dec 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Found procurement center closed, paddy kept in open
मऊ/मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर के विधायक आनंद शुक्ला ने शनिवार को लबेद गांव के पास स्थित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद होने व कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने पर कार्रवाई के लिए एसडीएम से कहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण में पूर्व में खरीदे गए धान के बोरे बिना सुरक्षा के रखे पाए गए। खरीद केंद्र के पास ही विधायक ने जिला विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव को फोन पर फटकार लगाई। बंद केंद्र व खुले में रखे धान की जानकारी देकर प्रभावी कार्रवाई कराने को कहा है। इस संबध में तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। जिला विपणन अधिकारी ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक से इस केंद्र के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके पूर्व मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने हनुमान गंज से चित्रवार संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। छह माह पूर्व ही बनी इस सड़क की हालत बेहद खराब मिली। विधायक ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को फोन पर ठेकेदार व जेई एई के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed