फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Former players will help young players

Chitrakoot News: युवा खिलाड़ियों की मदद करेंगे पूर्व खिलाड़ी

Sun, 17 Aug 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Former players will help young players
फोटो 16 सीकेटीपी-20- परिचय- कार्यक्रम में मौजूद पूर्व हॉकी कोच, पूर्व राष्ट्रीय ​​खिलाड़ी व अका
चित्रकूट। चित्रकूट हॉकी अकादमी ने शहर के ब्रह्मचर्य स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। शुभारंभ हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेम शंकर शुक्ला ने किया। समारोह में देश के कई पूर्व हॉकी खिलाड़ी भी शामिल हुए। स्थानीय खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि खेल में आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन




प्रशिक्षक प्रेम शंकर शुक्ल ने कहा कि आकांक्षी जिले युवकों व युवतियों काे हॉकी का प्रशिक्षण देने के लिए हॉकी अकादमी की स्थापना की गई है। अब समय-समय पर हॉकी मैच कराए जाएंगे। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को खेल दिवस पर हॉकी मैच होंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनवर खान, अम्बुज श्रीवास्तव, सौरभ विश्वनोई, दीपक गुप्ता, जमशेर खान सहित राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित श्रीवास्तव, अमिन सेन, बाबू खान, नीरज शाहू ने अपना अपना अनुभव स्थानीय खिलाड़ियों को बताया। देश में हॉकी की स्थिति को अच्छा बताया। कहा कि आधुनिक हॉकी में भारतीय टीम हर देश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर रही है।जल्द ही फिर से ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतेंगे।
विज्ञापन




पूर्व खिलाड़ियों ने कहा कि आकांक्षी जिले में तैयार हो रही अकादमी में कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। इनको अच्छे प्रशिक्षण की जरुरत है। है। यह सब देश दुनिया में नाम कमा सकते हैं। खिलाड़ियों से कहा कि लगातार प्रशिक्षण की जरुरत है। कड़े परिश्रम से पीछे न हटें। आश्वस्त किया कि उनकी खेल सुविधा के लिए किट से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। मौके पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, प्रशिक्षक शाहिद वली, भरत कमल, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेशस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में पायल को पहला स्थान

फोटो न-17- सीएमसे पुरस्कार प्राप्त करती छात्रा- परिजन



लखनऊ में सीएम योगी ने किया सम्मानित, परिजनों ने जताई खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी

राजापुर (चित्रकूट)। क्षेत्र के रूपौली गांव की छात्रा पायल पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में हुई निबंध प्रतियाेगिता में प्रतिभाग किया था। पायल ने इस प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।




समाज सेवी गौरीदत्त त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की स्मृति में 16 अगस्त को प्रदेशस्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रूपौली गांव के संतोष पांडेय की पुत्री पायल पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। छात्रा ने परिजनों, पूर्व प्रधान सुरेश दत्त त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed