{"_id":"6ae8cf98abb4a7e890086cfb","slug":"former-mp-threatened-with-abduction-and-killing-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138494-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पूर्व सांसद को अपहरण व मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पूर्व सांसद को अपहरण व मारने की धमकी
Mon, 02 Nov 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा के पूर्व सांसद को आरोपी ने सार्वजनिक स्थल पर गाली-गलौज करते हुए अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी है।
पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने पुलिस अधीक्षक और कोतवाली प्रभारी को दिए तहरीर में बताया कि 31 अक्तूबर को वह पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी निजाम के दो बेटों की शादी में जामा मस्जिद ग्राउंड गए थे।
उसी दौरान कर्वी निवासी आरोपी राजेश पांडेय वहां पहुंचा और गाली देने लगा। इसके बाद राजेश पांडेय ने कहा कि वह उन्हें मरने नहीं देगा और अपहरण करा लेगा।
पूर्व सांसद ने बताया कि चित्रकूट इंटर कॉलेज की जमीन पर राजेश ने डबल रजिस्ट्री का वाद कर रखा था, जिसमें कॉलेज जीत चुका है और जमीन कॉलेज के नाम है और कब्जा भी है।
इसी रंजिश के चलते वह धमकी दे रहा है। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि वह कई जगह जुए के अड्डे चलाता है और अपराधी किस्म का व्यक्ति है। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)