{"_id":"662d4f437830a358a10d3144","slug":"former-mp-surprised-everyone-by-taking-nomination-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106576-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पूर्व सांसद ने पर्चा लेकर चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पूर्व सांसद ने पर्चा लेकर चौंकाया
विज्ञापन
चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने पर्चा लेकर सभी को चौंका दिया है, हालांकि उनको अभी किसी पार्टी से टिकट नहीं मिला है। कहा जा रहा कि वह भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर निर्दलीय अथवा किसी दल से टिकट मिलने पर ताल ठोंक सकते हैं।
चित्रकूट-बांदा सीट पर सांसद आरके सिंह पटेल को टिकट की घोषणा के बाद से ही पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र नाराज चल रहे हैं। चर्चा यह भी थी उन्हें सपा से टिकट मिल रहा है, कभी कहा गया कि वह बसपा से टिकट ला रहे हैं। सपा और बसपा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद मामला शांत हो गया था। शनिवार को उन्होंने पर्चा लेकर सभी चौंका दिया है। कयास लगाए जा रहे कि यदि उनको किसी पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उनको भाजपा के बड़े नेता मनाने में लगे हैं।
इनसेट...
कई बार कर चुके बगावत
पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र एक बार चित्रकूट विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय ताल ठोंक चुके हैं। इससे भाजपा प्रत्याशी देव त्रिपाठी की करारी हार हुई थी। इसी प्रकार एक और बगावत कर चुके हैं। वह बसपा में शामिल हुए थे। 2009 में बसपा से लोकसभा का चुनाव लड़े थे तब समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे सांसद आरके पटेल ने इन्हें हराया था। यदि इस बार भी वह लोकसभा के चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़े तो भाजपा की वोट में सेंधमारी हो सकती है।
विज्ञापन
इनसेट...
अखाड़े के पहलवान हैं उम्मीद पर खरीदा पर्चा
पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि उन्होंने टिकट की संभावना को देखते हुए पर्चा लिया है। चुनाव में कुछ भी संभव है। चुनाव चिह्न मिलने तक उम्मीद नहीं छोड़ेंगे। भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। यदि नहीं मिला तो अन्य रास्ते भी खुले हैं। सपा और बसपा से चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है। निर्दल भी आ सकते हैं। वह चुनावी अखाड़े के पहलवाान हैं। पहले से सारी तैयारी रखते हैं। किसी का नामांकन रद्द हो जाए या चुनाव चिह्न न मिले अथवा टिकट बदल जाए तो दावा करेंगे।