फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Forest guard and villager bled due to tigress attack in Chitrakoot

चित्रकूट में बाघिन के हमले से वनरक्षक व ग्रामीण लहूलुहान

Thu, 05 Nov 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Forest guard and villager bled due to tigress attack in Chitrakoot
​​चत्रकूट में परसमनिया जंगल के समीप धनिया वन बीट में बाघिन के हमले से घायल वनकर्मी रामदयाल दुबे। - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले के मानिकपुर की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जंगल परसमनिया सतना के वन बीट धनिया के पास बाघिन ने वनरक्षक और एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। बाघिन की दहाड़ और ग्रामीण के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो बाघिन अपने दो शावकों के साथ मझगवां मानिकपुर के जंगल की ओर भाग निकली। घायलों को सतना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मानिकपुर के जंगल परसमनिया मप्र की वनबीट धनिया में बृहस्पतिवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे वनरक्षक रामदयाल दुबे पर एक बाघिन ने हमला कर दिया। किसी तरह वह बाघिन से बचकर भागे तो उसी रास्ते जा रहे स्थानीय एक ग्रामीण श्रवण यादव पर भी बाघिन ने हमला कर घायल किया। इसी बीच आसपास के लोग लाठी-डंडा, बंदूक और अन्य हथियारों संग दौड़े तो बाघिन भाग निकली, जिससे दोनों की जान बच सकी। लहूलुहान दोनों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस सूचना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

डीएफओ राजेश राय और मझगवां एसडीओ जीआर सिंह ने बताया कि सूचना पर वह पूरी टीम के साथ गए थे। घायलों का इलाज जारी है। बाघिन ने ही इन पर हमला किया है। संभावना है कि यह बाघिन पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से इस क्षेत्र में आ गई होगी। जंगल में सर्च अभियान के दौरान बाघिन के पैरों के निशान व उसके साथ दो शावकों के पैरों के निशान मिले हैं। इस घटना के बाद से आसपास की बस्तियों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर की तरफ बाघिन ने किया रुख
जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जंगलों में घूम रही बाघिन और उसके शावकों का मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र की तरफ मूवमेंट की जानकारी होते ही वन विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। मध्यप्रदेश के मझगवां सहित अन्य जंगली क्षेत्र में बाघिन व उसके दो शावक घूमते देखे गए हैं। इस इलाके से यूपी क्षेत्र की सीमा नजदीक है, जिससे अक्सर जंगली जानवर क्षेत्र में आते रहते हैं। बाघिन व शावक भी रानीपुर वन्य विहार की तरफ रुख किया हैं। जिसको लेकर वन विभाग के अधिकारी व कर्मी सतर्क हो गए हैं। रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी त्रिवेणी प्रसाद व मारकुंडी रेंजर रमेश यादव ने बताया कि क्षेत्र के जंगलों में निगाह रखी जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed