फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   forbidden to run instagram The girl died on doing

Chitrakoot News: इंस्टाग्राम चलाने से मना करने पर किशोरी ने जान दी

Sun, 11 Jun 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 11 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
forbidden to run instagram

The girl died on doing
चित्रकूट। इंस्टाग्राम में चैटिंग व वीडियो देख रही बेटी को मां ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी फंदे पर झूल गई। जानकारी पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर स्थित रामायण मेला परिसर के पीछे की बस्ती का है। स्थानीय जितेंद्र कुमार व उसकी पत्नी नजमा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। नजमा ने बताया कि शुक्रवार की काफी रात तक उसकी छोटी बेटी फिजा (15) मोबाइल चला रही थी। उसके पास गई तो देखा कि इंस्टाग्राम में कोई वीडियो चल रहा था। उसे डांटते हुए मोबाइल बंद कर सोने के लिए कहा। इस पर उसने मोबाइल बंद दिया। मां व अन्य परिजन की तरह वह भी बेड पर सो रही थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मां ने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो फिजा दुपट्टे के फंदे से छज्जे के पास झूल रही थी। पूरे घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और फिर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। देर शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। मृतका तीन भाई व दो बहनों में छोटी थी। परिजनों ने बताया कि कक्षा आठ तक की पढ़ाई के बाद घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसने पढ़ाई बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed