फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   For the first time after Independence all seats are general

आजादी के बाद पहली बार सभी सीटें सामान्य

Fri, 13 Oct 2017 10:58 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 13 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
For the first time after Independence all seats are general
चुनाव - फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। आखिरकार लंबे जद्दोजहद के बाद नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा हो गई। आजादी के बाद से यह पहला अवसर है कि जिले की तीनों सीटें अनारक्षित रखी गईं हैं। जिले में चित्रकूटधाम कर्वी नगर पालिका के अलावा राजापुर-मानिकपुर नगर पंचायत हैं। यह कई साल बाद हुआ है कि राजापुर व मानिकपुर की सीट को आरक्षण से मुक्त रखा गया है। अब अध्यक्ष व वार्डों में आरक्षण की घोषणा के बाद से चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं।

तैयारियों में जुटे दावेदार
चित्रकूट। जिले की एक मात्र नगर पालिका व दो नगर पंचायत सीट को इस बार सामान्य सीट घोषित कर दिया गया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार चुनाव लड़ने की तैयारी करने लगे हैं। बीते चुनाव में कर्वी की सीट सामान्य महिला थी। राजापुर व मानिकपुर चेयरमैन की सीट आरक्षित थी। अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पंाडेय ने बताया कि वह लखनऊ में हैं। गुरुवार की रात को शासन ने नगर निकाय के मेयर, अध्यक्ष के आरक्षण की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


अंतिम प्रकाशन 18 अक्टूबर को होगा
चित्रकूट। सहायक निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 18 अक्टूबर को किया जाएगा। 15 अक्टूबर तक दांवे व आपत्ति  मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनैतिक पार्टी के कार्यालय में बढ़ी सरगर्मी
चित्रकूट। नगर निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर आरक्षण की घोषणा होते ही भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा के कार्यालय में भी सरगर्मी बढ़ गई है। खासकर भाजपा व सपा कार्यालय में दावेदारों की लाइन लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed