{"_id":"67782474f074645a0202c769","slug":"fog-increased-the-cold-people-are-troubled-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112162-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कोहरे ने बढ़ाई ठंड, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कोहरे ने बढ़ाई ठंड, लोग परेशान
विज्ञापन
शहर की मुख्य मार्ग पर सुबह 11 बजे छाया कोहरा।
- फोटो : संवाद
फोटो नंबर-7-
जिले में कड़ाके की पड़ रही ठंड, आमजन का घरों से निकला मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शुक्रवार को बदली छायी रही। कोहरे के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री था।
शुक्रवार को सर्द हवाएं दिनभर चलती रही। सर्दी के कारण सुबह शाम आवागमन कम रहा। सड़क पर दिखने वाले लोग सिर पर टोपी मफलर व ऊनी कपड़े पहनकर ही निकले। शहर और कस्बों में अलाव पर्याप्त मात्रा में न जलने के कारण राहगीर परेशान रहे। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
इनसेट..
ठिठुरते रहे बच्चे, नहीं कोई कार्रवाई
सरकारी आदेशों का जिले में बहुत कम असर दिख रहा है। परिषदीय स्कूलों समेत कक्षा 8 तक के सभी प्राइवेट स्कूलों में भी अवकाश है, लेकिन कई प्राइवेट स्कूल खुले हैं। कोचिंग संचालकों पर भी इसका कोई असर नहीं है। सर्द हवाओं व कोहरे के बीच ठिठुरते हुए छात्रों को स्कूल व कोचिंग जाना पड़ता है।