फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Flood victims protest ahead of CM's visit, allege flawed survey.

Chitrakoot News: सीएम के दौरे से पहले बाढ़ पीड़ितों का प्रदर्शन, गलत सर्वे का आरोप

Sun, 06 Sep 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 06 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Flood victims protest ahead of CM's visit, allege flawed survey.
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले से कुछ मिनट पहले धर्मनगरी में बाढ़ पीड़ितों ने प्रदर्शन किया। तरोंहा, पड़री और रामघाट की दर्जनों महिलाएं सड़क पर उतर आईं।
विज्ञापन

उन्होंने रामायण प्रेक्षागृह के सामने लेखपालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन गांवों में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। पीड़ितों का आरोप है कि उनके घरों का सर्वे नहीं हुआ है। तरोंहा निवासी ऊषा, मीना, मिथिला देवी और कल्पना ने बताया कि उनका सारा गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कम नुकसान वाले घरों का सर्वे हो चुका है। लेखपाल उनके घरों तक नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक नगर अरविंद कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और जल्द सर्वे का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं और उन्हें रैन बसेरा ले जाया गया। उप जिलाधिकारी सदर अजय यादव ने बताया कि सर्वे लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं को राशन किट दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार मुआवजा सर्वे पूरा होने के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed