{"_id":"57aa0c3f4f1c1b8667ee50ba","slug":"five-thousand-workers-will-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल
चित्रकूट
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय की सड़कों पर बाइक रैली निकालने को पटेल तिराहे के पास तैयार खड़े राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को खुश करने के लिए समय-समय पर बोनस, भत्ते आदि में बढ़ोत्तरी की है लेकिन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद इकाई इससे संतुष्ट नहीं है। परिषद ने प्रोन्नति वेतनमान और पुरानी पेंशन योजना लागू कराने की मांग को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इस हड़ताल से जिले के लगभग पांच हजार कर्मचारी बुधवार से शुक्रवार तक कार्यालय नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
वर्तमान समय में राशन कार्ड से लेकर पेंशन, कृषि, ट्रेजरी से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण तेजी से हो रहा है लेकिन तीन दिन तक कर्मचारियों के कार्यालय न जाने पर दूर गांव से आने वाले फरियादियों को भटकना पड़ेगा। साथ ही राजस्व का भी भारी नुकसान होगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र द्विवेदी के अनुसार जिले के लगभग पांच हजार कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। जिससे सरकारी कार्य निश्चित तौर पर प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
आज से तीन दिन तक होने वाली कर्मचारियों की हड़ताल से जिले का कोषागार, सिंचाई, कृषि, राजस्व संग्रह व समाज कल्याण विभाग के कार्य सर्वाधिक प्रभावित होंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री जगबली सिंह के अनुसार हड़ताल से एक दिन में लगभग दस लाख के राजस्व का नुकसान होगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की इस हड़ताल में जिले के कलेक्ट्रेट विभाग के कर्मचारी और लेखपाल शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने बाइक रैली निकालकर बुधवार से होने वाली हड़ताल को सफल बनाने का अन्य कर्मचारियों से आह्वान किया। परिषद के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यालय के सिंचाई विभाग कालोनी स्थित कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें दस से लेकर 12 अगस्त तक होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की योजना बनाई गई।
इसके बाद कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई। जो पटेल तिराहे से होकर लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायत राज, निबंधन, चकबंदी, जल निगम, भूमि संरक्षण आदि विभाग के कार्यालय परिसर में पहुंची। जहां कर्मचारियों हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। जिला मंत्री जगबली सिंह ने बताया कि प्रोन्नति वेतनमान, पुरानी पेंशन बहाल करने व मूलभूत समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। कई बार सरकार ने आश्वासन दिया लेकिन शासनादेश जारी नहीं किया गया।
जिसके लिए 10, 11, 12 को कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बाइक जुलूस में रमाशंकर शर्मा, रूपेश कुमार पांडेय, अजय कुमार पांडेय, कृष्णा पांडेय, बाल गोविंद सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, जियालाल निषाद, नवल पटेल, सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।