फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Five thousand seekers will do yoga under one platform

एक मंच के नीचे पांच हजार साधक करेंगे योग

Mon, 19 Jun 2017 11:34 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 19 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Five thousand seekers will do yoga under one platform
योगाभ्यास की तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जिले में जोरों पर चल रही है।  जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न विभाग कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। शहर सहित कस्बों व गांवों में योग को लेकर इस समय खुमार चढ़ा हुआ है। आयुष मंत्रालय ने पतंजलि योग समिति के साथ मिलकर योग दिवस को ऐतिहासिक मनाने का फैसला किया है। मुख्यालय में पांच हजार योग साधक एक मंच के नीचे एकत्र होंगे।
    जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कॉलेज मैदान में पांच हजार लोगों को एक साथ योग कराने का लक्ष्य है। इसके लिए आकर्षक पंडाल और मंच तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मऊ,मानिकपुर,पहाड़ी व राजापुर तहसील व ब्लॉक परिसर में भी एक साथ योग कराया जाएगा। सोमवार को पतंजलि योग समिति की महिला समिति प्रमुख मंजू केसरवानी ने बताया कि केंद्र सरकार ने 21 जून को होने वाले योग दिवस को सफल बनाने की जिम्मेदारी समिति को सौंपी है। इसके लिए कई दिनों से योग अभ्यास जारी है। मंगलवार को सीआईसी में जिलाधिकारी के साथ योग का अभ्यास कराया जाएगा। जिसमें अधिकारी व कर्मचारी शामिल होेंगे।
विज्ञापन

-इनसेट
योग प्रशिक्षक नियुक्त
 चित्रकूट। पतंजलि योग समिति के नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यालय के अलावा मऊ के कौशाम्बी इंटर कॉलेज, मानिकपुर के पकौआ देवी कॉलेज,पहाड़ी के पालेश्वरनाथ कॉलेज और राजापुर के तुलसी इंटर कॉलेज मैदान में योग कराया जाएगा। इसके लिए समिति के अलग-अलग प्रशिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। प्रशिक्षकों में मुन्नूलाल पांडेय, मंजू केसरवानी,पदामा सिंह, मीरा श्रीवास्तव और मीरा पांडेय अलग-अलग स्थानों पर लोगों को योग कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इनसेट
गंदगी का अंबार
चित्रकूट। योग दिवस के पूर्व शहर व कस्बों में सफाई अभियान चल रहा है। नगर पालिका ने प्रमुख स्थानों पर तो अभियान चलाया लेकिन कई मार्गों में गंदगी भरी पड़ी है। खासकर पुरानी बाजार सब्जी मंडी से लेकर लक्ष्मनपुरी मार्ग और शंकर बाजार से लेकर नई बाजार के सड़क के दोनों ओर गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed