{"_id":"576829c64f1c1b0469b4822d","slug":"five-thousand-people-will-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार लोग, करेंगे योग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार लोग, करेंगे योग
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
योगा डे की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व योग दिवस पर आज चित्रकूट इंटर कालेज के खेल मैदान में करीब पांच हजार लोग सामूहिक योगाभ्यास में शामिल होंगे। इसमें छात्र-छात्राओं के अलावा एनसीसी कैडेट और हजारों वृद्ध महिला-पुरुष भी एक शामिल होंगे। जिन्हें करीब दो घंटे तक योगाभ्यास कराकर योग क्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
21 जून योग दिवस पर वैसे तो जिले के कई स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। लेकिन मुख्य आकर्षण मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में ही होगा। पतंजलि योग समिति की महिला प्रभारी मंजू केशरवानी ने बताया कि लगभग पांच हजार लोग मंगलवार को तड़के खेल मैदान में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
लगभग दो घंटे तक योग क्रियाओं के बाद प्रसाद वितरण होगा। इस दौरान योगा के लाभ भी बताए जाएंगे। वैसे तो योग की कक्षाएं साल भर मुख्यालय के चार स्थानों पर चलती हैं। योगाभ्यास ग्रामोदय विश्वविद्यालय, जगतगुरु श्रीरामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय, जानकीकुंड चिकित्सालय व गायत्री परिवार के परिसर में भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को सीआईसी परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि धर्मनगरी के आधा दर्जन स्थानों पर योगाभ्यास सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे कराया जाएगा।