{"_id":"69a47be95589ce0204036682","slug":"five-theft-cases-solved-two-arrested-goods-recovered-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127774-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार, सामान बरामद
Sun, 01 Mar 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो-01 सीकेटीपी 14 पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कोतवाली पुलिस ने चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से बाइक, तमंचा के अलावा चोरी के जेवर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ पहले से कई मुकदमा दर्ज हैं।
सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार रात को सदर कोतवाली पुलिस खोही तिराहे के पास चेकिंग में थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि भरतकूप की ओर से बाइक में दो युवक आ रहे हैं। दोनों चोर हैं, उनको रोक कर नाम पता पूछा तो बताया कि कछार पुरवा निवासी दीपक गुरु व दूसरे ने महोबा जिले के काजी पुरवा निवासी राजकुमार बताया। तलाशी ली तो उनके कब्जे से तमंचा व तीन कारतूस मिले। कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने चोरी की घटनाओं के बारे में बताया।
सीओ ने बताया कि दीपक के पास तमंचा व एक कारतूस के साथ 14 हजार रुपये, राजकुमार के कब्जे से दो कारतूस, 10 हजार रुपये मिले। बैग में सोने व चांदी के जेवर थे। दोनों चोरों ने बताया कि महोबा के फतेहपुर बजरिया निवासी साथी राजू, झांसी के मऊरानीपुर निवासी अवधेश श्रीवास के साथ मिलकर गोल तालाब पटेल नगर, भरतपुरी कर्वी, बनकट, इलाहाबाद सड़क कछार पुरवा तथा खोही शिवरामपुर सड़क से घर व दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी किया है। चोरी का कुछ सामान राजू व अवधेश के पास भी है। चोरी के मुकदमा में आर्म्स एक्ट भी बढ़ाया गया है। बाइक सीज की गई है। सीओ ने बताया कि दीपक के खिलाफ पहले से गैंगस्टर सहित कुल 12 मुकदमा व राजकुमार के खिलाफ सात मुकदमा दर्ज हैं। अन्य दोनों की तलाश की जा रही है।