{"_id":"605817c68ebc3e8d38234eea","slug":"five-people-died-due-to-drinking-poisonous-liquor-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का कारोबार: चित्रकूट में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत, एसडीएम, सीओ व जिला आबकारी अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का कारोबार: चित्रकूट में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत, एसडीएम, सीओ व जिला आबकारी अधिकारी निलंबित
Mon, 22 Mar 2021 09:36 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Mar 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सीओ रामप्रकाश व जिला आबकारी अधिकारी चतर सेन को भी निलंबित कर दिया है।
इसके अलावा घटना के संबंध में लापरवाही को देखते हुए बृजेश पांडे (उपनिरीक्षक), हल्का प्रभारी, बीट कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह व संबंधित लेखपाल राजेश सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही ग्राम चौकीदार सुनील कुमार की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।
बताते चलें कि जहरीली शराब पीने से अभी पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही राजापुर थाना क्षेत्र के देशी शराब के अनुज्ञापी रामप्रकाश यादव की दुकान को सीज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। खोपा गावं के त्रिलोक सिंह की परचून की दुकान को भी सीज कर दुकानदार को हिरासत में लिया गया है।