{"_id":"5fd3b50d8ebc3e3b8e1849e1","slug":"five-injured-including-innocent-in-bike-collision-chitrakutt-news-knp599220832","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत पांच घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोह गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से मासूम बच्ची को प्रयागराज रेफर किया गया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गिदरहा निवासी बाबूलाल पुत्र रमाकांत, पुत्री निशा (18) व परिवार की मासूम गौरी (3) के साथ बाइक से शुक्रवार दोपहर को निमंत्रण पर कर्वी आ रहे थे। वह जैसे ही खोह गांव के पास पहुंचे तभी कर्वी की ओर से आ रही बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई।
इसमें बाबूलाल, रमाकांत, निशा, मासूम गौरी व दूसरी बाइक पर सवार महेंद्र(50) निवासी रेहटा खेर घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गौरी को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। महेंद्र शिक्षक हैं, वह देउधा पहाड़ी में तैनात हैं। वह स्कूल से घर लौट रहे थे।