Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devotees return after viewing 'Gupt Godavari' on screen

Chitrakoot News: स्क्रीन पर कराए गुप्त गोदावरी के दर्शन, श्रद्धालु लौटे

Wed, 11 Nov 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 11 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Devotees return after viewing 'Gupt Godavari' on screen
11 सीकेटीपी-17- गुप्त गोदावरी के बाहर लगी स्क्रीन। संवाद
चित्रकूट। धर्मनगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में सती अनुसूइया, भगवान कामतानाथ, हनुमान धारा और गुप्त गोदावरी का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

श्रद्धालु इन चारों स्थलों के दर्शन को अपनी धार्मिक यात्रा का अहम हिस्सा मानते हैं, लेकिन अबकी गुप्त गोदावरी गुफा बंद होने से श्रद्धालु मायूस होकर लौट गए।
अगस्त-सितंबर में बारिश के दौरान गुप्त गोदावरी की गुफा में चट्टान के पत्थर टूट कर गिरने के बाद से यहां श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है। ऐसे में श्रद्धालुओं को गुफा के अंदर जाने की बजाय बाहर लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर ही दर्शन करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चार धाम की यात्रा की आस लेकर आए श्रद्धालु इससे निराश हैं। उनका कहना है कि गुप्त गोदावरी की गुफा के अंदर जाकर दर्शन करने का अनुभव अलग होता है। स्क्रीन पर ही दर्शन करने थे तो मोबाइल पर घर बैठे भी कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बोले श्रद्धालु-चार धामों का विशेष महत्व
बारिश के दौरान गुफा बंद होने की जानकारी मिली थी। उम्मीद थी कि दिवाली मेले तक सुरक्षा इंतजाम करके गुफा श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहां पहुंचने पर बड़ी स्क्रीन पर ही गुफा के दर्शन करने पड़े।

-करन सिंह, फतेहपुर।

तीनों धामों के दर्शन कर लिए हैं, लेकिन गुप्त गोदावरी बंद होने की वजह से वहां नहीं जा सकी। चित्रकूट के चारों धामों के दर्शन का विशेष महत्व है। स्क्रीन पर दर्शन कराने की जानकारी मिली है, अबकी चार धाम की यात्रा अधूरी रह गई।
-गीता देवी-श्रद्धालु।

11 सीकेटीपी-17- गुप्त गोदावरी के बाहर लगी स्क्रीन। संवाद

11 सीकेटीपी-17- गुप्त गोदावरी के बाहर लगी स्क्रीन। संवाद

11 सीकेटीपी-17- गुप्त गोदावरी के बाहर लगी स्क्रीन। संवाद

11 सीकेटीपी-17- गुप्त गोदावरी के बाहर लगी स्क्रीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed