{"_id":"5e78edeb8ebc3e75db266bae","slug":"first-test-again-go-villege-chitrakutt-news-knp55206626","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जांच कराओ फिर गांव आओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जांच कराओ फिर गांव आओ
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले भर में कोरोना वायरस को लेकर अब लोग जागरूक हैं। बाहर से आए लोगों को ग्रामीणों ने गांव में घुसने से रोक दिया। जिसके चलते सोमवार को जिले भर के 60 संदिग्ध रोगियों का परीक्षण किया गया। किसी में कोरोना के प्राथमिक लक्षण नहीं मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक डीएम के निर्देश पर डुग्गी पिटवा दी गई कि कोई भी व्यक्ति बाहर से आए तो पहले उसका स्वास्थ्य परीक्षण हो। कई गांव के प्रधान व आमजन ने सूरत मुंबई, पंजाब व अहमदाबाद से लौटे अपने ही परिजनों को गांव में नहीं घुसने दिया। सभी का सोमवार को अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। कोरोना वायरस को लेकर जिले में कई तरह की अफवाह भी फैली हैं। जिसे लेकर डीएम व सीएमओ को दो बार सफाई भी देनी पड़ी है और सभी से कहा गया कि इन पर कतई ध्यान न दें। जिला अस्पताल में सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने बताया कि 60 लोगों की जांच की गई है। सभी अलग अलग गांव से थे। किसी में कोरोना का लक्षण नहीं मिले हैं।
सोशल मीडिया पर फैला रहे भ्रम
चित्रकूट। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर कोरोना वायरस के संक्त्रस्मण से संबन्धित सोशल मीडिया में कोरोना के संभावित 39 मरीजों की सूची डाली गयी। जिसमें नाम व मोबाइल नंबर का भी जिक्त्रस् है जो किसी भी अधिकारी प्रमाणित नहीं है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है। इस प्रकार का कृत्य करने वाले के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जायेगी।