फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire in the redeemed shop, loss of millions

रेडीमेड की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 15 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 15 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire in the redeemed shop, loss of millions
आग लगने के बाद बची सामग्री सहेजते दुकानदार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के शंकर बाजार स्थित रेडीमेड की दुकान में बुधवार की सुबह आग लग गई। इससे लाखों रुपये के कपड़े राख हो गए। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग शार्ट सर्किट होने से लगी थी।
विज्ञापन



       शंकर बाजार निवासी अमित अग्र्रहरि की रेडीमेड कपडे़ की दुकान निचले तल पर है। दूसरी मंजिल में उनका घर है। होली में पूरा परिवार झांसी गया था। बुधवार की सुबह दुर्ग एक्सप्रेस से पूरा परिवार लौट रहा था। उन्हें रिसीव करने अमित घर व दुकान का ताला बंद कर रेलवे स्टेशन गया। लौटकर देखा तो दुकान में आग लगी थी। इसे देखकर लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


      देखते ही देखते आग अंदर की ओर दुकान तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड व यूपी 100 की टीम पहुंची। स्थानीय लोगों के प्रयास से फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि आग से दुकान के कपड़े व फर्नीचर का लगभग दस लाख का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की जानकारी होते ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में राहुल गुप्ता, ओम केशरवानी, धरम चंद्र, जितेन्द्र, ओम केशरवानी व राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय सचिव शानू गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष शेशू जायसवाल, ओम शंकर, अमित अग्रहरि, चिन्टू, ओमप्रकाश आदि मौके पर पहुंचे।


इसी बीच उपजिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने दुकानदार अमित से मिलकर घटना की जानकारी ली। व्यापारी नेताओं ने प्रशासन से व्यापारी को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed