{"_id":"66255cd8b062b122750c4e6e","slug":"fire-broke-out-in-the-forest-of-devangana-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106443-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: देवांगना के जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: देवांगना के जंगल में लगी आग
विज्ञापन
चित्रकूट। ददरी गांव के पास देवांगना के जंगल मेेें रविवार को तड़के आग लग गई। इससे जंगल धूू-धू कर जल रहा है। जंगल में लगे पेड़-पौधे जल रहे हैं। इसी तरह से जिले की सीमा से सटे मगझगवा क्षेत्र के जंगल मेें भी आग लगी है। सूचना के तीन घंटे बाद वनकर्मी व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
जिला मुख्यालय से सटे ददरी गांव के पास स्थित देवांगना के जंगल में रविवार की भोर मेें आग लग गई। हवा चलने से देखते-देखते 100 मीटर के दायरे में फैल गई है। आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। जंगल के ऊपर धुआं के गुब्बार छा गए हैं। आग ऐसे स्थान पर लगी है जहां पर जाना वन विभाग के कर्मचारियों को मुश्किल पड़ रहा है। आग बुझाने के अन्य साधनों से आग बुझाने के प्रयास में वन कर्मी लगे हैं। ददरी गांव के सुरेश पटेल ने बताया कि गर्मी की शुरुआत होते ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो जाती हैं। इस बार भी देवांगना के जंगल में तीन बार आग लग चुकी है।
वही जिले से सटे मझगवा क्षेत्र के जंंगल मेें दोनों से आग लगी है। जिसको बुझाने के प्रयास में वन कर्मी लगे हुए है। वन कर्मी राकेश सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से बुझाई थी आग
देवांगना के जंगल में 2021 मेें एक बार भीषण आग लगी थी। जब दस दिन बाद भी आग पर काबू नहीं कर पाये तो सेना की मदद लेनी पड़ी थी। आग बुझाने के लिए सेना का हेलीकाप्टर मंगाया गया था। संवाद