{"_id":"61155dc78ebc3ef41b7672fc","slug":"fire-breaks-out-in-the-bogie-of-kamayani-express-chaos-ensues-chitrakoot-news-knp6458966151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामायनी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, अफरा तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामायनी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, अफरा तफरी मची
विज्ञापन
फोटो-14- कामायनी एक्सप्रेस- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। मुंबई हावड़ा रेलमार्ग के पनहाई रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की रात वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही कामायनी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई। टे्रन के नीचे धुआं उठने लगा। यह देखकर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर टीसी ने गार्ड से संपर्क कर ट्रेन को रुकवाया। जैसे ही ट्रेन रुकी तो यात्री अपनी जान बचाने के लिए कूदकर भागने लगे। ट्रेन में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र से कोच के पहियों में लगी आग बुझाई। ट्रेन को बेहद धीमी गति से मानिकपुर जंक्शन लाया गया।
यह घटना पनहाई व मानिकपुर जंक्शन के बीच की है। बुधवार की रात ट्रेन अपनी तेज गति से बाया मानिकपुर सतना की ओर जा रही थी। लगभग साढ़े दस बजे ट्रेन के जनरल कोच में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि मानिकपुर आने के पहले ही इंजन के पास के ही एक जनरल कोच के नीचे से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
यह देखकर यात्रियों में घबराहट हो गई। किसी तरह यात्रियों ने ट्रेन के टीसी तक संदेश पहुंचाया। टीसी ने ट्रेन गार्ड को सूचना दी तो कुछ दूरी पर जाकर ट्रेन रोक दी गई। जंगल में ट्रेन रुकते ही कई यात्री बोगी छोड़कर पटरी किनारे पहुंचे गए और कुछ पीछे की बोगियों में चढ़ गये।
सूचना पर मानिकपुर स्टेशन से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भेजी गई। बोगी के ब्रेकशू जाम होने से आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया। इसके बाद धीमी गति से ट्रेन मानिकपुर लाई गई। तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।
मानिकपुर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक आरपी पासवान ने बताया कि 01072 कामायनी एक्सप्रेस के कोच बी-4 में ब्रेक सू जाम हो गए, जिससे चिंगारी व धुआं उठा था। लेकिन आग नहीं लगी थी। यात्रियों के माध्यम से ट्रेन को रोककर देखा गया था।
फिर धीरे-धीरे कर मानिकपुर जंक्शन लाया गया। प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी कर उसकी मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। बताया कि ट्रेनमानिकपुर जंक्शन में 10 बजकर 40 मिनट में आने के बाद लगभग 30 मिनट तक खड़ी रही। तकनीकी कमी को दूर कर सतना रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।